पंजाब: CM चन्नी के दांव से शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पंजाब में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों के तहत पंजाब की जनता को लुभाने की कोशिश में हैं।
चंडीगढ़, 13 नवम्बर 2021। पंजाब में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों के तहत पंजाब की जनता को लुभाने की कोशिश में हैं। वहीं अब पंजाब के सीएम चन्नी ने नया दांव खेला है जिससे शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीएम चन्नी ने कहा है कि पंजाब सरकार पुरानी शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान हुए कथित विवादित बिजली खरीद समझौतों, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं जैसे सभी मुद्दों की विजिलेंस विभाग से जांच कराई जाएगी।

'बेईमान नेताओं का होगा पर्दाफाश'
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अपने फ़ायदे के लिए सरकारी ख़ज़ाने को लूटकर राज्य की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने में शामिल सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। सीएम चन्नी ने बिजली क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2006-2007 से लेकर 2020-2021 तक का श्वेत पत्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आखरी दिन सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि शिअद-भाजपा सरकार सभी बेईमान नेताओं का पर्दाफाश किया जाएगा जिन्होंने बालू, परिवहन और मादक पदार्थ के ज़रिए ग़लत तरीके से पैसे जुटाये हैं।

बेअदबी के मुद्दे पर सरकार सख़्त
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बेअदबी के सभी मामलों में शामिल दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पवित्र श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी में शामिल लोगों को सजा दिलाने के अपनी सरकार के प्रण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में चल रही जांच का उपयुक्त निष्कर्ष निकलेगा, ताकि इस घिनौने जुर्म के जिम्मेदार व्यक्तियों को सजा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ के धंधे में शामिल ''बड़ी मछलियों'' को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

CM कराएंगे विजिलेंस जांच
शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित विवादित बिजली खरीद समझौतों समेत भ्रष्टाचार और अनियमितता के सभी मुद्दों पर जल्द से जल्द विजिलेंस जांच कराने की बात मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कही है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के उन सभी बेईमान नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने रेत, परिवहन और नशे के अलग-अलग माफियाओं के जरिये नाजायज तरीके से अपनी जेबें भरीं हैं। सीएम चन्नी ने अपने संबोधन में अपनी सरकार की वचनबद्धता जाहिर करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

18 नवम्बर को खुल सकती है रिपोर्ट
सीएम चन्नी ने कहा कि मुझे कोई भी कमजोर नहीं समझे। मैं ज़मीन से जुड़ा हुआ हूं और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आते हुए मैं पंजाब की जनता के हित के लिए काम करते रहूंगा । उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नशे से संबंधित रिपोर्ट 18 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के दखल से खोल दी जाएगी। बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मजीठिया और उनकी पार्टी के लोगों में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह बीते 10 साल के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के अकाली दल की तरफ से किए गुनाहों के लिए आलोचना का सामना कर सकें। इसलिए उन्होंने ने जानबूझ कर सदन में हंगाम कियाव ताकि उन्हें सदन से बाहर निकलने का मौक़ा मिल सके।
ये भी पढ़ें: पंजाब: नशा कारोबारियों के खिलाफ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों की करोड़ों की प्रॉपर्टी ज़ब्त
-
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज












Click it and Unblock the Notifications