पंजाब सरकार का संवेदनशील फैसला, दृष्टिहीन परिचारक कर सकेंगे बसों में फ्री यात्रा

Punjab News: पंजाब में दृष्टिहीन परिचारक अब निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। अफसरों ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। सरकार ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि पंजाब सरकार के इस निर्णय से दृष्टिबाधित समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, यह निर्णय दिव्यांगजनों की मदद के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

ज्ञात हो कि यह घोषणा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की मीटिंग के बाद की गई। इस बैठक में विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवासतवा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर डॉ. शेना अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त एजॉय कुमार सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर और विशेष सचिव विम्मी भुल्लर भी उपस्थित थे।

bhagwant maan new 600 jpg

यह भी जानना जरूरी है कि पूर्व में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने छात्रों के हित में भी बड़ा फैसला लिया था। पंजाब सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्ककोचिंग करवाएगी. लोकसभा चुनावों की आचार संहिता खत्म होने के फ़ौरन बाद सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की सरकारी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+