पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, जानिए जरुरी अपडेट
Punjab News: पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने अपने कैलेंडर पर गंभीरता के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पंजाबी अतिरिक्त विषय सत्र 2024-25 की दूसरी तिमाही की परीक्षा 29 और 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव डॉ. गुरमीत कौर ने कहा कि परीक्षा फॉर्म 1 जुलाई से शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी होंगे।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म समस्त पहलुओं को पूरा करने के बाद 18 जुलाई तक शिक्षा बोर्ड की सिंगल विंडो शाखा में प्राप्त किए जाएंगे। 24 जुलाई से संबंधित परीक्षा के अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

डॉ. गुरमीत कौर ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षार्थी परीक्षा फॉर्म जमा करते वाट अपना मैट्रिक पास का मूल प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और उसकी सत्यापित प्रति साथ लाएं। परीक्षा फॉर्म की सत्यापित हार्ड कॉपी, 10वीं पास प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति और आधार कार्ड को मुख्य कार्यालय में सबमिट करना होगा। ऐसा न करने वाले परीक्षार्थियों का रोल नंबर जारी नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें CG: कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम हुईं बेहोश, सीएम विष्णुदेव साय ने की स्वस्थ होने की कामना












Click it and Unblock the Notifications