CG: कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम हुईं बेहोश, सीएम विष्णुदेव साय ने की स्वस्थ होने की कामना
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम जी के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई हैमां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने राज्यसभा में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ की आदिवासी नेत्री और कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें बीमार पाकर तत्काल संसद से एम्बुलेंस में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर फूलोदेवी नेताम के बीमार पड़ने को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि फूलोदेवी नेताम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। वह उनसे मिलने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार, दुर्गम इलाकों में बाईक एम्बुलेंस सुविधा बनी वरदान












Click it and Unblock the Notifications