पंजाब:SAD ने बदली चुनाव प्रचार की रणनीति, यह है सुखबीर बादल का मास्टर प्लान

पंजाब में सियासी हालात बीते कुछे महीने से पूरे तरीक़े तरह से बदल चुके हैं। एक दौर था जब पंजाब की सियासत में सिर्फ़ दो सियासी दलों का बोलबाला था।

चंडीगढ़, अक्टूबर 18, 2021: पंजाब में सियासी हालात बीते कुछे महीने से पूरे तरीक़े तरह से बदल चुके हैं। एक दौर था जब पंजाब की सियासत में सिर्फ़ दो सियासी दलों का बोलबाला था। एक कांग्रेस पार्टी दूसरी दूसरी शिरोमणि अकाली दल जो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पंजाब की सत्ता पर क़ाबिज़ हुआ करती थी। लेकिन पंजाब में अब सियासी समीकरण बदल चुके हैं। सत्ता पर क़ाबिज होने के लिए कई सियासी दल चुनावी रण में ताल ठोक रही हैं। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल शामिल है। इसी बीच शिअद ने नई रणनीति तैयार कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है।

SAD की रणनीति

SAD की रणनीति

शिरोमणि अकाली दल 'बादल संग नाश्ता' और 'कॉफी विद एजुकेटेड यूथ' शिक्षित युवाओं के साथ कॉफी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हलके का दौरा कर वहां की जनता से रूबरू होंगे। आपको बता दें कि शनिवार को लुधियाना के सरभा नगर और गुरदेव नगर क्षेत्र में सुखबीर बादल ने वहां की जनता से मुलाकात की। सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना दौरे के दौरान पार्टी प्रत्याशी महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गबरिया, हरीश राय ढांडा, प्रीतपाल सिंह पाली के लिए अलग-अलग इलाकों में प्रचार किया। सुखबीर सिंह बादल ने महिला उद्यमियों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए दस लाख रुपये तक का लोन मुहैय्या कराने के साथ प्रोत्साहित करने के लिए विशेष नीति लाने की भी घोषणा की।

स्थानीय मुद्दे पर चर्चा

स्थानीय मुद्दे पर चर्चा

सुखबीर सिंह बादल ने 'बादल संग नाश्ता' कार्यक्रम के दौरान लुधियाना स्थानीय निगम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ हि पिछली शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी प्रत्याशी महेशिंदर सिंह ग्रेवाल के लिए लुधियाना पश्चिम से वोट देने की भी अपील की। वोट मांगते हुए उन्होंने दावा किया कि पंजाब में सड़कों का एक विस्तृत नेटवर्क बनाया जाएगा। वहीं लुधियाना दक्षिण से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हीरा सिंह गाबरिया ने रविदासिया और रामगढ़िया समुदाय(एससी-ओबीसी) के साथ सुखबीर सिंह बादल की बैठकें आयोजित कीं। लुधियाना दक्षिण क्षेत्र में यूपी और बिहार के प्रवासियों के साथ भी एक और विशेष बैठक आयोजित की गई। सुखबीर सिंह बादल पार्टी प्रत्याशी हरीश राय ढांडा के साथ आत्मनगर क्षेत्र में वाल्मीकि समुदाय से भी बातचीत की।

जनता से रूबरू हो रहे सुखबीर बादल

जनता से रूबरू हो रहे सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कुछ वक़्त बाद पंजाब की जनता से मुख़ातिब होने के लिए अपनी जनसभाएं शुरू की हैं। लेकिन अब ग्रामीण इलाक़ों को छोड़ कर शहरी वोटरों के लिए कार्यक्रम पर ज़्यादा ज़ोर दिया जा रहा है। आपको बता दें कि अगस्त में जनता से मुख़ातिब होने के लिए शिरोमणि अकाली दल ने 'गल पंजाब दी' मुहिम की शुरुआत की थी। जिसके तहत वह सौ दिन में सौ हलके के दौर पर भी थे। इस बाबत सुखबीर सिंह बादल की अगस्त की ज़्यादातर रैलियां ग्रामीण इलाकों में थीं। 3 सितंबर को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मोगा में रैली थी जहां किसानों और पुलिस में क्षड़प हो गई थी, किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया था। काफ़ी विवाद होने की वजह से बाद में इस कार्यक्रम को बंद कर दिया गया।


ये भी पढ़ें: क्या पंजाब में SAD और कांग्रेस हो सकते हैं एक ? प्रकाश सिंह बादल के इस बयान से चढ़ा सियासी पारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+