पंजाब में Rail Roko, किसान मजदूर संघर्ष समिति ने तीन घंटे बाधित किए ट्रैक

रेल रोको अभियान के तहत किसान मजदूर संघर्ष समिति के लोगों ने पंजाब में ट्रेन सेवाओं को बाधित किया। तीन घंटे तक ट्रेन सेवाओं को बाधित की गई।

Rail Roko

पंजाब में Rail Roko अभियान के तहत कई घंटों तक रेल सेवा बाधित रही। किसान मजदूर संघर्ष समिति के दर्जनों लोगों ने अमृतसर में रेलवे ट्रैक बाधित किए। अमृतसर से आई रिपोर्ट के मुताबिक किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने पंजाब में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 घंटे के लिए रेल रोको धरना दिया। किसानों के मुताबिक पंजाब के करीब 12 जिलों में ट्रेन चक्का जाम किया गया।

गन्ने के दाम और अपनी जमीन को लेकर प्रदर्शन

अपनी जमीन के जबरन अधिग्रहण और गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की अपनी मांग के समर्थन में किसानों ने रविवार को तीन घंटे तक पंजाब के बटाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) ने कहा कि किसान दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और बटाला राजमार्ग के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। गुरदासपुर और होशियारपुर के किसान अपने गन्ने के दाम और अपनी जमीन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Recommended Video

    अपनी मांगो को लेकर फिर Farmers करेंगे Delhi में Protest, सरकार को दी चुनौती | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब में रेल रोको के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केएमएससी के एक प्रतिनिधि ने बताया, हमें अब तक कुछ भी नहीं दिया गया है और 50 दिन से अधिक हो चुके हैं। 380 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय हुई थी, लेकिन हमें पैसे नहीं मिले हैं।

    बटाला रेलवे स्टेशन पर जुटे किसानों ने आरोप लगाया कि भारतमाला योजना के तहत राजमार्ग के निर्माण के लिए उनकी कुछ जमीनों का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। अपनी मांगों के बारे में किसानों ने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर भी बात की। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में भी बात की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+