Blogger Scam Viral: 40 लाख के लिए मौत का नाटक! मशहूर ब्लॉगर का 'कैंसर स्कैम' उजागर, अब मांग रही माफी
Egyptian Blogger Scam Viral: मिस्र की एक मशहूर ब्लॉगर दुनिया फुआद ने 'कैंसर' का ऐसा झूठा नाटक रचा कि सुनने वालों के होश उड़ गए। उन्होंने अपनी बीमारी की फर्जी कहानी सुनाकर सोशल मीडिया के जरिए करीब 40 लाख इजिप्टियन पाउंड (करोड़ों रुपये) का चंदा डकार लिया।
जब पुलिस ने शिकंजा कसा और उनके पति को हिरासत में लिया, तो मैडम ने खुद सरेंडर कर दिया। अब वह फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट लिखकर कह रही हैं कि उन्हें कैंसर नहीं, बल्कि 'अटेंशन' पाने की बीमारी है। इस धोखेबाजी ने इंटरनेट पर गुस्से का तूफान खड़ा कर दिया है और पुलिस अब इस पूरे 'महा-स्कैम' की बारीकी से जांच कर रही है।

Donia Fouad scam: कैंसर का बहाना और नोटों का खजाना
दुनिया फुआद ने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी का ऐसा रोना रोया कि लोगों के दिल पसीज गए। उन्होंने दावा किया कि वो कैंसर से जूझ रही हैं और इलाज के लिए भारी रकम चाहिए। देखते ही देखते करीब 40 लाख इजिप्टियन पाउंड उनके खाते में आ गिरे। लोग दुआएं दे रहे थे और वो नोटों की गिनती कर रही थीं। जब पुलिस को इस भारी-भरकम 'फंडिंग' पर शक हुआ, तो उन्होंने जांच शुरू की और उनके पति को उठा लिया।
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay से जुड़ा 13 साल पुराना राज कांग्रेस नेत्री ने खोला! शेयर की तस्वीर, कहा-'तेरा मुझसे है नाता'
Viral News: अटेंशन के लिए 'महा-स्कैम'
जब मामला हाथ से निकलता दिखा, तो ब्लॉगर ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट डालकर सच उगल दिया। उन्होंने माना कि उन्हें कैंसर नहीं है, बल्कि वो 'अटेंशन' की भूखी थीं। उनका कहना था कि उन्हें लोगों की चिंता और प्यार देखकर बड़ा सुकून मिलता था। अब सवाल ये है कि क्या ये सुकून जेल की सलाखों के पीछे भी मिलेगा? क्योंकि अटेंशन तो अब उन्हें भरपूर मिल रहा है, बस तरीका थोड़ा कानूनी हो गया है।
मानसिक बीमारी का नया कार्ड
अब जब कानूनी डंडा चलने लगा है, तो दुनिया फुआद ने नया पैंतरा चला है। उन्होंने कहा, "मैं दिमागी तौर पर बीमार हूं और मुझे इलाज की जरूरत है।" उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी गलती मानी है। यानी पहले शारीरिक बीमारी का नाटक किया और अब मानसिक बीमारी की आड़ ले रही हैं। मिस्र की पुलिस फिलहाल इस 'मास्टरमाइंड' के हर दावे की गहराई से जांच कर रही है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
ये भी पढे़ं: Meloni Deepfake Photo: 'मुझे ज्यादा सुंदर दिखाया', अपनी वायरल फोटो देख भड़कीं इटली की पीएम मेलोनी, खोल दी पोल
सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर
इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर लोग आगबबूला हैं। जिन लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई डोनेशन में दी थी, वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस घटना ने उन असली मरीजों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, जिन्हें वाकई आर्थिक मदद की जरूरत होती है। लोग कह रहे हैं कि 'लाइक्स' और 'फॉलोअर्स' के चक्कर में इंसान इतना गिर सकता है कि मौत जैसी बीमारी का भी मजाक बना दे? वाकई, ये कलयुग का प्रो-मैक्स वर्जन है।












Click it and Unblock the Notifications