आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार ने संभाला पदभार, भ्रामक सूचनाओं पर सख्ती के दिए निर्देश

मंत्री श्रावण कुमार के नेतृत्व वाला बिहार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने, अफवाहों के खिलाफ जानकारी की पुष्टि करने और समय पर, सटीक सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करने तथा राज्य की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण सूचना नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बना रहा है।

बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विभाग का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, निदेशक अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है, जिसकी जिम्मेदारी आम लोगों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाने की है।

Bihar IPRD chief outlines outreach strategy

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत और भ्रामक खबरों की तथ्यात्मक जांच कर विभाग के आधिकारिक हैंडल से तत्काल खंडन किया जाए, ताकि लोगों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले। मंत्री ने कहा कि विभाग का मुख्य फोकस सूचनाओं के सही, सटीक और समयबद्ध प्रसारण पर रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाएगी।

श्रवण कुमार ने बिहार की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की बेहतर छवि को बिहार के बाहर भी स्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। इसके लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया के समन्वित उपयोग पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

मानव संसाधन की कमी दूर करने के निर्देश

मंत्री ने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग में मानव संसाधन की कमी को जल्द पूरा किया जाए, जिससे सभी कार्य बिना किसी बाधा और देरी के पूरे हो सकें। इसके साथ ही अधिकारियों को नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल कर सूचना प्रसार को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर बरौली के विधायक मनजीत सिंह, पिपरा के विधायक रामविलास कामत, विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, अपर सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+