राहुल गांधी आज पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे का करेंगे ऐलान, सिद्धू ने दिखाए तेवर

अमृतसर, 06 फरवरी। पंजाब में आज कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर सकती है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के प्रबल उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ऐलान से पहले कहा कि पार्टी जिसे भी शीर्ष पद का उम्मीदवार घोषित करेगी उसके पास सभी ताकत होगी, सिर्फ उसे ही इस पद का दावेदार घोषित किया जा सकता है जिसपर लोगों का भरोसा हो और 60 विधायकों का वह समर्थन हासिल कर सकता हो। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्ध अमृतसर पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे।

Rahul gandhi

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जो मुख्यमंत्री का दावेदार होगा उसे 60 विधायक चुनेंगे। कोई भी उन 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार बनाने के रोडमैप की बात नहीं कर रहा है। क्या मैंने नीतियों को लागू किया, क्या उसके लिए बजट आवंटित किया। क्या सिद्धू ने अपनी खुद की शराब की दुकान खोली, बालू का खनन शुरू किया। मैं शायद सिर्फ एकलौता व्यक्ति हूं जिसकी आय करोड़ो कम हुई है। लेकिन मैं संतुष्ट हूं। मेरा पंजाब का मॉडल बच्चों, युवाओं, पंजाब के लोगों की जिंदगी बदल रहा है। चोरों में मेरा डर है, यही वजह है कि चोरों के भाई एक साथ आ गए है। उन्हें पता है कि उनकी दुकान बंद हो जाएगी। क्या माफिया से जुड़ा व्यक्ति किसी माफिया को रोक सकता है। दो मुख्यमंत्रियों को माफिया चला रहे थे।

इससे पहले सिद्धू ने कहा था कि शीर्ष पर बैठे लोग चाहते हैं कि प्रदेश में कमजोर मुख्यमंत्री हो, जोकि कठपुतली सरकार को चालएंगे। हालांकि सिद्धू ने यह साफ नहीं किया कि वह केंद्रीय नेतृत्व की बात कर रहे हैं या फिर पंजाब के शीर्ष नेताओं की। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा उन्होंने पंजाब कांग्रेस के भीतर फूट डालने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+