पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा

नई दिल्ली, 29 मई: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। मानसा में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि उनको 3-4 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय सिंगर अपनी कार में बैठे हुए थे। बता दें कि कल ही पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी।

Punjabi singer Sidhu Moosewala shot at in Mansa district

सिद्धू मूसेवाला पर मानसा के जवाहर गांव के पास फायरिंग हुई थी। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मानसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है। घर से करीब 5 किमी दूर मूसेवाला पर ये हमला हुआ है। हमले के वक्त मूसेवाला खुद थार गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, पंजाब में सीएमम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।सुरक्षा घटाए जाने पर कल ही मूसेवाला ने कहा था कि, पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+