पंजाब: विजय कुमार सिंह CM भगवंत मान के विशेष मुख्य सचिव नियुक्त, कई अहम पदों पर काम करने का अनुभव

Vijay Kumar Singh Appointed Special Chief Secretary Bhagwant Singh Mann: प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार सिंह (आईएएस) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विशेष मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विजय कुमार सिंह, सीएम भगवंत सिंह मान के विशेष मुख्य सचिव बन गए हैं।

विजय कुमार सिंह सीएम भगवंत मान के विशेष मुख्य सचिव नियुक्त

बता दें कि विजय कुमार सिंह पंजाब काडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शनिवार को मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया। विजय कुमार सिंह नए साल के पहले हफ्ते में कार्यभार संभालेंगे। अब तक वह केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर तैनात थे।

आईएएस विजय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं

उन्हें पंजाब सरकार और केंद्र सरकार में कई अहम पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव है। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। आईएएस विजय कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1990 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

33 सालों से पंजाब और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में अपनी सेवाएं दीं

उन्होंने केंद्र सरकार के टेक्सटाइल विभाग में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार के र्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। 1971 में बिहार में जन्मे विजय कुमार लगभग 33 सालों से पंजाब और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में अपनी सेवाएं दीं। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा वर्तमान पंजाब के चीफ के सेक्रेटरी हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'आज से फिर जनता की सेवा लगेंगे', 10 दिनों की विपश्यना से लौटने पर बोले सीएम केजरीवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+