पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू किया सभी कॉलेजों में एडमिशन का प्रोसेस, जानिए कितनी सीटें हैं?

चंडीगढ़। पंजाब में नई सरकार आने के बाद अब पंजाब की ओर से कॉलेजों में दाखिले शुरू करा दिए हैं। विवि के पदाधिकारियों का कहना है कि, पिछली बार कोरोनाकाल की वजह से मेरिट के आधार पर ही एडमिशन दे दिए गए थे, लेकिन इस बार एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए होगा। इस बार प्रोफेसर राम मेहर एडमिशन कोआर्डिनेटर हैं।

Punjab University admission process starts for all colleges, know how many seats are there?

एडमिशन कोआर्डिनेटर के मुताबिक, राज्यभर के स्टूडेंट्स या बाहर वाले स्टूडेंट्स दाखिले चाहते हैं वो एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करके आएं। उन्होंने कहा कि, टेस्ट 21 अगस्त को होगा और उसके बाद 6 सितंबर तक रिजल्ट डिक्लेयर हाेने की संभावना है। विवि में कुल 270 सीटों पर एडमिशन होना है। 60 फीसदी सीटें यूटी के स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं, जबकि 40 फीसदी सीटें ओपन कैटेगरी के लिए रहेंगी। बहरहाल, स्टूडेंट्स यह ध्यान दें कि, सभी कॉलेजों में एडमिशन का प्रोसेस पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू कर दिया है।

ध्यान देने योग्य बातें-
वेबसाइट पर लॉगइन की आखिरी तारीख: 7 अगस्त
फीस जमा कराने की आखिरी तारीख: 9 अगस्त
फोटोग्राफ, सिग्नेचर अपडेट 11 अगस्त तक।
एंट्रेंस टेस्ट: 21 अगस्त को, सिर्फ चंडीगढ़ में
रिजल्ट की संभावित तारीख: 6 सितंबर
टेंटेटिव मेरिट लिस्ट की संभावित तारीख: 9 सितंबर
पहली काउंसिलिंग: 13-14 सितंबर को कैंपस में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+