पंजाब: हल्की सी बारिश में ही डूब गया 22 करोड़ का अंडरब्रिज
मोरिंडा। बारिश का दौर पंजाब में भी शुरू हो चुका है। बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। कल की हल्की बारिश 22 करोड़ रुपए की लागत में बने अंडरब्रिज पर भारी पड़ गई। मोरिंडा के अंडरब्रिज में 2 फीट तक पानी भर चुका है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बहुत से वाहन पानी में ही बंद हो जा रहे हैं। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। स्थानीय लोगों ने कहा कि "22 करोड़ी अंडरब्रिज पर प्री-मानसून की हल्की बारिश से ऐसी आफत आ गई है। 2 फीट तक पानी भर गया है।"

मोरिंडा अंडरब्रिज पर फंसने वाले लखवीर सिंह लवली, रोहित कुमार, डॉ. रोहित वशिष्ठ, दीपक छाबड़ा आदि ने कहा कि अंडरब्रिज में जमा होने वाले पानी की निकासी का मामला उद्घाटन से पहले भी अधिकारियों के ध्यान लाए थे, लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने जल निकासी के लिए दो पंप लगवाए थे, लेकिन उन्हें पाइप से नहीं जोड़ा गया। इस कारण ये आफत आ गई। पता चला है कि, छत का पानी अंदर गिर रहा है और रिजर्व गड्ढा भी छोटा है। यहां अंडरब्रिज में पानी रिजर्व करने के लिए डेढ़ बाय डेढ़ मीटर चौड़ा व 1 मीटर गहरा खड्डा बनाया गया है, जोकि बरसाती पानी को संभालने के लिए नाकाफी है।

गुरमीत सिंह नाम के बाइक सवार ने कहा कि, अंडरब्रिज की छत्त का पानी भी अंडरब्रिज के अंदर ही गिर रहा है, जिसके चलते परेशानी और बढ़ गई है। कई दोपहिया वाहन कल यहां पानी में बंद हो गए। वहीं, समस्या दूर करने की बात करते हुए नगर कौंसिल के ईओ अशोक पथरिया ने बताया कि, मौके पर 2 ट्रैक्टर लगाकर पानी निकालने की कोशिश शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि, जल्द ही इसका पक्का समाधान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications