Punjab: परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिखाए तेवर, यात्रियों के हित में दिया अहम बयान
Punjab: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शासकीय और निजी बस चालकों और कंडक्टरों को सचेत किया है कि वह यात्रियों को परेशान न करें। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने बयान में कहा कि उनको शिकायतें मिल रही है कि पंजाब रोडवेज़, पी.आर.टी.सी और निजी बस आप्रेटरों के ड्राईवरों और कंडकटरों द्वारा बसों में सफ़र करने वाली यात्रियों से गलत व्यवहार किया जा रहा है।
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि उनको शिकायतें मिल रही है कि सरकारी और प्राईवेट बसों के ड्राईवरों/कंडक्टरों की तरफ से कई स्टापेज़ पर बसें भी नहीं रोकी जाती और सवारियों को स्टापेज़ से आगे या पीछे उतार कर तंग किया जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकारी और प्राईवेट बस मुलाजिमों के इस तरह के व्यवहार के कारण आम लोगों में ट्रांसपोर्ट विभाग की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने आमजनता समस्याओं के मद्देनज़र विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि वह लगातार चैकिंग बढ़ाएं और विभागीय स्तर पर सरकारी बसों के ड्राईवरों/कंडक्टरों को तत्काल क्षेत्रीय दफ़्तरों के द्वारा सवारियों के साथ उचित व्यवहार करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राईवरों और कंडक्टरों को निर्धारित बस स्टापेज़ पर सही ढंग के साथ सवारियों उतारने और चढ़ाने के लिए निर्देश जारी किये जाएँ।
यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान ने अकाली दल पर कसा तंज, जालंधर उपचुनाव पर कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications