Punjab: सीएम भगवंत मान ने अकाली दल पर कसा तंज, जालंधर उपचुनाव पर कही यह बात
Punjab News: गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में अकाली दल द्वारा बसपा को समर्थन दिए जाने पर टिप्पणी करते हुए सुखबीर बादल को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक टवीट में कहा है कि अकाली दल बादल की हालत देखिये। तकड़ी किसी और उम्मीदवार के पास है और सुखबीर बादल किसी अन्य के हक में हैं।
सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि इन्होंने लोगों को भेड़-बकरियां समझ रखा है? सुखबीर बादल जी आप बसपा के हक में जालंधर रैलियां करोगे ??? बिल्कुल भी नहीं,रब्ब बड़ा बलवान है।

ज्ञात हो कि अकाली दल में बीते दिन यह खबर सामने आई थी कि अकाली दल ने जालंधर वेस्ट उच चुनाव की उम्मीदवार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। सुरजीत कौर से अकाली ने स्वयं को अलग कर लिया है। वहीं अब सुखबीर बादल द्वारा बसपा को समर्थन देने का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी बात निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें Punjab News: सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, अरविंद केजरीवाल झुकेंगे नहीं












Click it and Unblock the Notifications