पंजाब को IT हब बनाने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने साझा किया ये प्लान

Punjab News: पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने 'पंजाब विजन 2047' कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के इंडस्ट्रीज की तरक्की के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि उद्योग नीतियों के कारण पंजाब का इंडस्ट्रियल एरिया जल्द ही दोगुनी-चौगुनी तरक्की करेगा और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के इंडस्ट्रीज की प्रगति के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Tarunpreet Singh Sond

पंजाब यूनिवर्सिटी में विश्व पंजाबी संस्था के प्रमुख विक्रमजीत सिंह साहनी,राज्यसभा सदस्य द्वारा आयोजित पंजाब इंडस्ट्री विकास के विचार कार्यक्रम में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्रियल पॉलिसी में समय की मांग के अनुसार बदलाव किया जाएगा ताकि राज्य के इंडस्ट्रियल विकास को और गति मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई सालों में सूबे में सरकार की पहल पर 86 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है और इसे और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

IT क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही आईटी नीति को जल्द लागू की जाएगी। इस नीति तहत मोहाली उत्तर भारत का नया आईटी हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति के लागू होने के बाद करीब 55 हजार आईटी पेशेवरों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब, विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+