पंजाबः महिला ने अपने बेटों के साथ मिलकर लड़की का किया अपहरण फिर भतीजे से छात्रा का कराया गैंगरेप

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस वारदात में शामिल आरोपितों का साथ एक महिला ने दिया है। महिला ने स्कूल जा रही लड़की को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने कार में अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसको अगवा कर लिया फिर उसे रास्ते में जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीन युवक लड़की को कमरे में ले गए फिर उसका गैंगरेप किया।

रास्ते से किया अपहरण फिर एक कमरे में ले गए

रास्ते से किया अपहरण फिर एक कमरे में ले गए

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि महिला लीलावंती अपने दो बेटों गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ गाड़ी में सवार थी। इस दौरान उसने नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया। रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वो बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि उसके सारे कपड़े नीचे हैं।

वारदात को अंजाम देकर रास्ते में छोड़ दिया

वारदात को अंजाम देकर रास्ते में छोड़ दिया

इसके बाद उसने देखा कि कमरे में लीलावंती के भतीजे लवप्रीत सिंह के अलावा जोबन सिंह और कोमल सिंह मौजूद थे। छात्रा के मुताबिक तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिर नाबालिग छात्रा को गाड़ी में बिठाकर रास्ते में उतार दिया। इसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बेटी के साथ गैंगरेप की घटना सुन परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन नाबालिग पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। जहां एएसआई सरबजीत कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज करके कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+