पंजाब में 8 और VIP की सुरक्षा हटी, हरसिमरत बादल, सुनील जाखड़ समेत ये हैं नाम
चंडीगढ़, 11 मई: पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने 8 और वीआईपी की सुरक्षा वापस ले ली है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम भी शामिल है। जिन 8 वीआईपी की सिक्योरिटी कवर छीनी गई है, उनमें से 5 को जेड श्रेणी और 3 को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। इन वीआईपी की सुरक्षा में 127 पुलिसकर्मी और 9 वाहन तैनात थे और उन सब को अब वापस ले लिए जाने की जानकारी है। भगवंत मान सरकार अबतक कुल 184 वीआईपी का सिक्योरिटी कवर खत्म कर चुकी है।

पंजाब में 8 और वीआईपी की सिक्योरिटी वापस ली गई
पंजाब सरकार ने वीवीआई सुरक्षा पर एक और बहुत बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ समेत 8 वीवीआई की सुरक्षा हटाने का कारण ये बताया है कि उनको कोई खास खतरा नहीं है। पंजाब में हरसिमरत और जाखड़ समेत जिन 8 वीआईपी की सिक्योरिटी छीनी गई है, उनमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, पूर्व एमएलए राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व एमएलए नवतेज सिंह चीमा और पूर्व एमएलए केवल सिंह ढिल्लों शामिल हैं।
पांच वीआईपी के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा थी
इन नेताओं में से भट्टल, चीमा और ढिल्लों को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी, जबकि बाकियों को जेड श्रेणी का सिक्योरिटी कवर मिला हुआ था। कुल मिलाकर इन 8 प्रोटेक्टी की सुरक्षा में 127 पुलिसकर्मी और 9 गाड़ियां तैनात थीं। बादल की सुरक्षा में एक वाहन के साथ 13 पुलिस वाले तैनात थे। तो पूर्व लोकसभा सांसद सुनील जाखड़ को एक वाहन के साथ 14 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पंजाब में भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद यह तीसरा मौका है, जब पंजाब में वीआईपी को सुरक्षा के नाम पर पैदल किया गया है।
कुल 184 वीआईपी की सुरक्षा वापस
पहले दो आदेशों में मान सरकार ने 184 लोगों की सुरक्षा वापस ली थी, जिनमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद,पूर्व विधायकों के आलावा प्राइवेट प्रोटेक्टी भी शामिल थे। इस तरह जिन नेताओं की सिक्योरिटी पहले ही छिनी जा चुकी है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार वाले, आईपीएस गुरदर्शन सिंह और उदयबीर सिंह (पूर्व मंत्री सुखजिंगर सिंह रंधावा के बेटे)। इनके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, बीबी जागीर कौर, तोता सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा और संतोष चौधरी की भी सुरक्षा वापस ली जा चुकी है।
भगवंत मान सरकार ने जिन बीजेपी नेताओं की सिक्योरिटी पहले ही वापस ली हुई है, उनमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बग्गा, स्टार प्रचारक माही गिल, जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह कोहली भी शामिल हैं। मान सरकार ने इस संबंध में पहला आदेश मार्च में, दूसरा अप्रैल में और तीसरा 11 मई को जारी किया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications