पंजाब: कहीं हुई मूसलाधार बारिश तो कहीं गिरे ओले, पानी भरने पर किसानों ने शुरू की धान की बुवाई
जालंधर। पंजाब के कुछ स्थानों पर 3-4 दिनों तक लगातार पानी बरसा है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई बारिश से यहां के कई जिलों में मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश के मामले में बठिंडा, मोगा, गुरदासपुर, मुक्तसर और फाजिल्का मंगलमयी रहा। मंगलवार को जालंधर, लुधियाना समेत पांच जिलों में अच्छी बारिश हुई। फाजिल्का में ओले भी गिरे। वहीं, संगरूर, बरनाला और रोपड़ सूखे रहे।

ज्यादातर स्थानों पर किसान अब तक की बारिश से संतुष्ट हैं और खेतों में बुवाई शुरू कर दी है। फाजिल्का के बुजुर्ग किसानों ने कहा कि, अभी प्री-मानसून की बारिश हुई है, इससे भी खेती को फायदा होगा। इस बारिश से खेतों की नमी में आ गई है और इससे धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी भरना आसान हो जाएगा। धान रोपाई के पहले दिन ही बारिश से किसान और मजदूर खुश हैं। कुछ जगह पर धान की पौध रोपना शुरू भी कर दिया गया है। फाजिल्का में बारिश के कारण कल अनाज मंडी पानी से लबालब हो गई। इसके अलावा काॅलेज रोड, आनंदपुरा मोहल्ला, कांशी राम कालोनी, अन्नी दिल्ली, खटीकां मोहल्ला, राधा स्वामी कालोनी, राजा सिनेमा रोड, मेहरियां बाजार, जोरा सिंह मान नगर, आदर्श नगर, आर्य नगर, माधव नगरी, बादल कालोनी, गांधी नगर, बस स्टैंड, महाजन मार्केट आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया।

कुछ स्थानों पर तो भारी बारिश से सड़कों व गलियों के टूटने का खतरा है। इसका बड़ा कारण निर्माणाधीन संस्था द्वारा बारिश के पानी की निकासी का समुचित प्रबंध न किया जाना है, शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह सड़क व गलियों में बारिश का पानी जमा दिखाई दे रहा है। एक स्थानीय महिला ने कहा कि, भले ही बारिश हल्की हुई है, लेकिन इतनी से भी शहर में बिजली की मांग काफी कम हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications