सिंगल यूज प्लास्टिक कहीं बिकता दिखे तो आप इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
पटियाला। आपको कहीं सिंगल यूज प्लास्टिक बिकता दिखे तो एक नंबर डायल करते शिकायत कर सकते हैं। पंजाब में पीपीसीबी ने 98789-50593 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर लोगों को प्लास्टिक के लिफाफे बिकने पर सूचना देने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि, पीपीसीबी 10 जुलाई के बाद गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि, 10 जुलाई से सूबे में सख्ती होगी। नगर निगम उन रिटेलर्स, सेलर और लोगों से जुर्माना वसूलेगी जो सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक के लिफाफे बिकने की सूचना देने के लिए पीपीसीबी ने शिकायत नंबर 98789-50593 जारी किया है।
इस नंबर पर लोगों को प्लास्टिक के लिफाफे बिकने पर सूचना देने को कहा गया है। 10 जुलाई के बाद गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालाें के खिलाफ पीपीसीबी कार्रवाई करेगा। बाेर्ड अधिकारियों के मुताबिक सभी निर्माताओं, स्टॉक रखने वालों, सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर्स को निर्देश दिए हैं कि प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगा दें।












Click it and Unblock the Notifications