पंजाब: आप ने भगवंत मान को बनाया अपना मुख्यमंत्री का चेहरा, केजरीवाल ने किया ऐलान

चंडीगढ़ ,18 जनवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और संगरूर सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के फीडबैक की बुनियाद पर भगवंत मान को पार्टी का सीएम फेस बनाया है।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Bhagwant Mann होंगे Punjab में AAP का चेहरा | Arvind Kejriwal | वनइंडिया हिंदी
     ये लोगों की पसंद पर लिया गया फैसला: केजरीवाल

    ये लोगों की पसंद पर लिया गया फैसला: केजरीवाल

    बीते हफ्ते 13 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने एक नंबर जारी कर लोगों से आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन हो, ये बताने को कहा था। केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी ओर से जारी नंबर पर 21 लाख से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए अपनी पसंद बताई है। इन 21 लाख से ज्यादा लोगों में से 93 फीसदी लोगों ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के सीएम होने चाहिए। लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए आम आदमी पार्टी भगवंत मान को अपना सीएम फेस घोषित कर रही है।

    भगवंत मान कौन हैं

    भगवंत मान कौन हैं

    पंजाब के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान राज्य में पार्टी का सबसे अहम चेहरा हैं। वो लगातार दो बार से (2014 और 2019) पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। पंजाब में वो इस समय आम आदमी पार्टी के अकेले एमपी हैं। भगवंत मान जट सिख हैं और राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन रहे हैं। 48 साल के भगवंत मान ने कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने के बाद 2012 में मनप्रीत बादल की पंजाब पीपल पार्टी में शामिल होते हुए राजनीति की शुरुआत की। 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में वो लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इशके बाद 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल होकर संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 2019 में एक बार फिर इसी सीट से वो सांसद बने। वो 2017 से आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष हैं।

    पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव

    पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव

    पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। पूरे राज्य में एक चरण में ही वोट डाले जाएंगे। आयोग ने पहले 14 फरवरी की तारीख तय की थी लेकिन बाद में गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को एक चरण में कराने का फैसला किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+