सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 4 और शूटर्स की हुई पहचान, पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को बनाया मुख्य आरोपी
चंडीगढ़, जून 16। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य आरोपी बनाया है। गुरुवार को इस केस में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल, पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल 4 शार्प शूटरों की पहचान कर ली है और यह पहचान पेट्रोल पंप की एक रसीद की वजह से हो पाई है। हालांकि इनमें से अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Recommended Video

4 शूटर्स की हुई पहचान
आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस बुधवार तड़के दिल्ली से लेकर पंजाब आई थी, जिसके बाद से ही खरड़ में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के दफ्तर में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ हो रही है। लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने से पहले पंजाब पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहां से लॉरेंस को पंजाब ले जाने की अनुमति मिली। लॉरेंस से पूछताछ के बीच पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल 4 शूटरों की पहचान करने का दावा किया है। हालांकि किसी एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन 4 शूटर्स की पहचान पंजाब पुलिस ने की है उनमें प्रियव्रत और उसका सहयोगी अंकित जो कि सोनीपत के रहने वाले हैं और पंजाब के मोगा के रहने वाले मनु कुश और अमृतसर के रहने वाले जगरूप रूपा का नाम शामिल है। मामले की जांच के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन में मिले एक छोटे से सुराग के बाद तकनीकी इनपुट से पंजाब पुलिस को हत्या से पहले हुई घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिली। अब तक मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुरागों में से एक बलेरो कार से फतेहाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर डलवाया गया तेल सबसे महत्वपूर्ण सुराग है। इसकी रसीद पुलिस के अधिकारियों के हाथ लग गई है, जिसके आधार पर चारों शूटर्स की पहचान की गई है। एडीजीपी एजीटीएफ ने कहा कि अपराध की जगह से उसी दिन सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने के लिए तुरंत एक पुलिस टीम को फतेहाबाद के पेट्रोल स्टेशन पर भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications