पंजाब: अस्पताल में भर्ती युवक बोला- मैं कपड़े निकाल रहा था, तभी रिवॉल्वर नीचे गिरा और जांघ पर गोली चल गई

बटाला। रिवॉल्वर की गोली से जख्मी एक युवक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने पुलिस को बताया कि, वह अपनी अलमारी से कपड़े निकाल रहा था तभी अचानक लोडेड रिवॉल्वर नीचे गिरी और गोली चल गई। उसकी गोली जांघ में लगी। वह जख्मी हो गया और खून बहने लगा।

Punjab batala: a Man admitted in hospital, said - My Loaded revolver fell fell down while removing clothes from cupboard, bullet injured me

युवक के इस दावे को सुनकर पुलिस को भरोसा नहीं हो रहा। वहीं, रिवॉल्वर के बारे में पूछे जाने पर युवक ने कहा कि, यह मेरी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर है। यह 32 बाेर की है, जिसे मैंने गन हाऊस में जमा करवाया हुआ था, लेकिन 2 दिन पहले ही इसे घर ले आया था। उसने कहा कि, पंजाब में बिगड़ रहे हालातों काे देखते हुए ही मैं उसे गन हाऊस से लेकर आया था। मुझे क्या पता था कि, यह मेरे लिए इस तरह से घातक साबित होगी।

Punjab batala: a Man admitted in hospital, said - My Loaded revolver fell fell down while removing clothes from cupboard, bullet injured me

बता दें कि, यह मामला पंजाब में बटाला के थाना सिविल लाईन की सिंबल चाैकी इलाके का है। शहर के स्टाफ राेड के रहने वाले शक्ति पुत्र धर्मपाल को गोली लगी है। पुलिस चाैकी इंचार्ज अशाेक कुमार ने बताया कि, वे मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह ही कहा जा रहा है कि, उक्त युवक अपनी रिवाल्वर से अचानक गाेली चलने से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसने कहा है कि रिवॉल्वर उसकी अलमारी में रखा हुआ था, उसे दाेपहर काे कहीं जाना था। जिसके चलते उसने अलमारी से कपड़े निकाल थे, तभी लोडेड रिवॉल्वर नीचे गिर गया और गाेली चल गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, युवक की पहचान शक्ति पुत्र धर्मपाल निवासी स्टाफ राेड साधांवाली गली के तौर पर की गई है। इस बारे में रिपाेर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+