पंजाब में महिला कर रही थी 'नशे' का धंधा, पुलिस द्वारा 10 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ी गई
मोगा। पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक महिला 10 किलो चूरापोस्त लिए पकड़ी। नशे के धंधे में लिप्त उस महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। थाना सिटी-1 के सब इंस्पेक्टर लखबिंदर सिंह ने बताया कि, शनिवार को पुलिस पार्टी द्वारा रात को 9:15 बजे शहर के कलेर नगर में गश्त की जा रही थी। उसी दौरान एक महिला पर शक हुआ जो कि, वहां खड़ी थी। पुलिस को देखकर वह कुछ सकपका गई। तब उसके सामान की तलाशी लेने पर 10 किलो चूरापोस्त मिला। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। उसने अपना नाम बिंदर कौर बताया। जिसके बाद पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यहां हेरोइन के साथ पकड़ा गया शख्स
पंजाब में ही नशे की तस्कारी से जुड़ी एक और पुलिसिया कार्रवाई हुई। फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि, बस स्टैंड जीरा की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। वहां हम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे। जब हम मेन चौक जीरा से तलवंडी भाई सड़क पर मौजूद थे, तो वो शख्स हमें देखकर पीछे मुड़ने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया। तब उसने अपना नाम लक्ष्मण सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव बंडाला बताया।
सब इंस्पेक्टर सुखमिंद्र सिंह ने कहा कि, हमें उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जीरा सिटी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications