मोटरसाइकिल पर लादकर बेचते थे हेरोइन, पंजाब पुलिस ने 3 धरे, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी जब्त

फिरोजपुर। पंजाब में ड्रग तस्करी से निपटने के लिए पुलिस एवं संबंधित एजेंसियों के दस्ते लगातार सक्रिय हैं। यहां फिरोजपुर में थाना सदर की पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन व 5 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत 3 ऐसे तस्करों को दबोच लिया है, जो हेरोइन को मोटरसाइकिल से बेचने जाते थे।

Punjab Police arrested 3 smugglers in firozpur district, , seized drug money of Rs 5 lakh

पुलिस ने उनसे एक देसी पिस्तौल, 3 मैगजीन, 15 कारतूस, दो छोटे कंप्यूटर कंडे और तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। एसपी गुरबिंदर सिंह व थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि, तीनों के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी एएसआई सुखचैन सिंह की गस्ती के दौरान हुई। तब वे पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में किले वाला चौक स्थित स्कूल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि संदीप सीपी निवासी गांव फेमे के, गुरजीत सिंह निवासी गांव खिलची जदीद फिरोजपुर व सागर शारदा नगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश जो हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस टीम को पता चला कि, वे तीनों मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियारों बेचने के लिए फिरोजपुर आ रहे हैं। तब पुलिस ने नाकाबंदी की।

Punjab

नाकाबंदी में उक्त तीनों आरोपियों को काबू किया गया। उनसे तलाशी में ढाई किलोग्राम हेरोइन, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी, एक देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 15 कारतूस, दो छोटे कंप्यूटर कंडे और 3 मोबाइल बरामद हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+