खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस ने की है खास प्लानिंग
अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए केंद्र के साथ पंजाब सरकार की खास प्लानिंग थी। एक्शन सीएम भगवंत मान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच मुलाकात के कुछ दिन बाद ही लिया गया।

पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल से सिंह हाल के कुछ दिनों ने प्रशासन की निगाहों पर था।पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पंजाब पुलिस ने अब तक वारिस पंजाब दे संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने किस तरह का जाल बिछाया है। हालांकि पुलिस की ये कार्रवाई आसान नहीं थी, क्योंकि अमृतपाल सिंह को "भिंडरावाले 2.0" कहा जाता है। वे हमेशा सशस्त्र गार्डों के पहरे में रहते हैं।
केंद्र ने भी भेजे अतिरिक्त बल
सूत्रों के मुताबिक राज्य में कल हुई जी20 की बैठक समाप्त होने के बाद कट्टरपंथी उपदेशक को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। केंद्र ने उनकी गिरफ्तारी से पहले पंजाब में अतिरिक्त बल भेजे हैं। आपको बता दें कि 2 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि उन्होंने गृह मंत्री से मुलाकात की और राज्य और केंद्र दोनों कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।












Click it and Unblock the Notifications