पंजाब पुलिस का ड्रग माफिया पर एक्शन, 4 दिन में दूसरी बार हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी
चंडीगढ़। नई सरकार बनने के बाद से पंजाब में नशाखोरी व ड्रग्स तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है। पंजाब पुलिस ने 4 दिन में दूसरी बार हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है। नए डीजीपी गौरव यादव ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, हमारी पुलिस की ओर से महाराष्ट्र के नावा शेपा पोर्ट से 73 किलो हेरोइन पकड़ी गई है। पिछले तीन दिन में 148 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए होती है।

पंजाब पुलिस के इस एक्शन पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडिल पर पुलिस की तारीफ की गई। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उन्हें दुबई से हेरोइन तस्करी होने की खुफिया जानकारी मिली थी। यादव ने बताया कि, दिल्ली के आयातक नंदनी ट्रेंडर्ज की ओर से मार्बल की टाइलों वाले कंटेनर के दरवाजे के बार्डर में हेरोइन छुपा कर रखा गया था। दरवाजे में हेरोइन छुपाने के बाद आरोपितों ने दरवाजे को फिर से पेंट किया। डीजीपी ने बताया कि, हेरोइन की खेप आने की जानकारी मिलने के बाद इस जानकारी को केंद्रीय एजेंसियों के साथ शेयर किया गया।
डीजीपी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क करने के बाद हमारी स्टेट आॅपरेशन सेल की टीम मुंबई निकल गई थी। टीम को मालूम चला कि, तस्करों द्वारा हेरोइन पंजाब से होते हुए हिमाचल, जम्मू-कश्मीर पहुंचाई जानी थी। वहीं, गुजरात से जो हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी, वो मलेरकोटला से संबंधित थी। अब इसको लेकर भी पंजाब पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा गुजरात एटीएस ने भी इस मामले में पंजाब में दबिश दी है। तस्करी के पीछे कौन-कौन हैं इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
डीजीपी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियां भी इस पर काम कर रही हैं। कुछ दिन पहले गुजरात के मुद्रा पोर्ट से पंजाब पुलिस ने 75 किलो हेरोइन पकड़ी थी। और अब, पुलिस की ओर से महाराष्ट्र के नावा शेपा पोर्ट से 73 किलो हेरोइन पकड़ी गई है।












Click it and Unblock the Notifications