एशियन गेम्स में पंजाब की खिलाड़ी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
Gold medal in archery in Asian Games: एशियन गेम्स में पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है। प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए गोल्ड जीता है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गोल्ड मेडल पाने वाले तीरंदाजों को बधाई दी है।

भगवंत मान लिखा
एशियन गेम्स 2023 में प्रणीत कौर, ज्योति सुरेखा और अदिति स्वामी ने एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम में भारत के लिए 19वां स्वर्ण पदक जीता। मान ने कहा मान वाली बात ये है कि मानसा की प्रनीत कौर जो एक इस टीम का हिस्सा हैं उन्होंने पंजाब के लिए 16वां और ओवरआल 19वां पदक जीता है।
यह पंजाब का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है...कोच सहबान समेत माता-पिता को बधाई। खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमारी सरकार की खेल नीति के अनुसार प्रणीत को उचित पुरस्कार राशि दी जाएगी। हमारी सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। चकदे इंडिया
वहीं एशियन गेम्स में हॉकी में भारतीय टीम के गोल्ड जीतने पर भी पंजाब सीएम भगवंत मान ने बधाई दी और एक्स पर पोस्ट मेंं लिखा
एशियन गेम्स 2023 में पुरुष हॉकी फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए और मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने 1-1 गोल किया। सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब के 10 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। इससे हम सभी पंजाबियों का मान और बढ़ गया है। चक दे इंडिया












Click it and Unblock the Notifications