भाई बिक्रम मजीठिया से मिलने जेल पहुंची बहन हरसिमरत बादल बोलीं- ADGP की हमसे दुश्मनी है

पटियाला। पंजाब की सत्ता में रहे शिअद के बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि, बिक्रम मजीठिया मेरे भाई हैं। उन्हें इसलिए परेशान किया जा रहा है, क्योंकि एडीजीपी (जेल) हरप्रीत सिद्धू की हमारे परिवार से दुश्मनी रही है। एडीजीपी के पिता ने उनके दादा पर गोली चलवाई थी। जब उनकी चाची की मौत हुई तो इन्हीं एडीजीपी ने उनकी जायदाद हड़पने की कोशिश की थी। क्योंकि मैंने चाची के बच्चों का साथ दिया, इसलिए हरप्रीत सिद्धू उनके साथ दुश्मनी रखते हैं।

Punjab Patiala: Sister Harsimrat Badal meet brother Bikram Majithia in jail

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने पटियाला स्थित जेल में बिक्रम मजीठिया से 35 मिनट बात-चीत की। इस बातचीत के बाद हरसिमरत ने कहा कि, पूर्वाग्रह के चलते मेरे भाई को इस तरह परेशान किया जा रहा है। कितना शर्मनाक है कि 6 फुट के आदमी (मजीठिया) को 8 बाय 8 की एक सेल में रखकर तंग किया जा रहा है, जबकि उनके साथ एक कांग्रेसी नेता (नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ इशारा) को एक अज्ञात बीमारी का नाम देकर 1 हफ्ते से चंडीगढ़ पीजीआई के एयर कंडीशनर कमरे में रखा गया है।

हरसिमरत ने नए बने एडीजीपी (जेल) हरप्रीत सिद्धू पर मजीठिया को परेशान करने के आरोप लगाते हुए कहा कि, एडीजीपी से उनकी पारिवारिक दुश्मनी है, क्योंकि एडीजीपी के पिता ने उनके दादा पर गोली चलवाई थी। जब उनकी चाची की मौत हुई तो इन्हीं एडीजीपी ने उनकी जायदाद हड़पने की कोशिश की थी। क्योंकि मैंने चाची के बच्चों का साथ दिया, इसलिए हरप्रीत सिद्धू उनके साथ दुश्मनी रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+