डॉ हैं सीएम 'चन्नी' की पत्नी, 10 अक्टूबर को होने वाली है बेटे की शादी, जानिए परिवार के बारे में
चंडीगढ़, 20 सितंबर। पांच नदियों के राज्य पंजाब के नए मुखिया अब चरणजीत सिंह 'चन्नी' हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। रविवार शाम जब उनके नाम पर सीएम पद की मुहर लगी तो राज्य की जनता समेत पूरा मीडिया जगत हैरान रह गया क्योंकि जब सीएम रेस की बात हो रही थी तो कहीं से भी पंजाब की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक 'चन्नी' का जिक्र नहीं हो रहा था। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुलकर विरोध करने वाले और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इन दिनों बेहद करीबी कहे जाने वाले 'चन्नी' राज्य के 16वें लेकिन पहले दलित मुख्यमंत्री हैं।
Recommended Video

डॉ हैं सीएम चन्नी की पत्नी
'चन्नी' की छवि बेबाक नेता की रही है, स्पष्ट वक्ता के रूप में पहचान रखने वाले 'चन्नी' की पत्नी कमलजीत कौर एक डॉक्टर हैं तो वो दो बेटों के पिता हैं। साल 1990 में डॉक्टर कमलजीत कौर से शादी रचाने वाले चरणजीत सिंह बहुत जल्द ससुर बनने जा रहे हैं क्योंकि उनके बेटे नवजीत सिंह की शादी आने वाले 10 अक्टूबर को होने जा रही है।

डबल सेलिब्रेशन का वक्त
इस तरह से इस वक्त उनके घर में डबल सेलिब्रेशन हो गया है। अपने पति की कामयाबी पर बेहद खुश नजर आईं कमलजीत कौर ने कहा कि ये सबकुछ ऊपर वाले का आशीर्वाद और मेरे पति की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से उनके पति पर भरोसा जताया ये उनके लिए काफी मायने रखता हैं, यह सब काफी अचरज भरा है।

'चन्नी बहुत सिंपल इंसान हैं'
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए खुशी के कारण भावुक हुईं कमलजीत कौर ने कहा कि 'पत्नी होने के नाते आज मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पति जनता और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। वो जीवन की हर लड़ाई में अपने पति के साथ हैं। उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है। कमलजीत ने कहा कि उनके पति बहुत सिंपल इंसान हैं, मुझे पता है कि सीएम बनने के बाद भी उनके मिजाज में कोई भी परिवर्तन नहीं होने वाला है।'

भजौली गांव
मालूम हो कि 'चन्नी' के पिताजी हरसा सिंह भजौली गांव के रहने वाले थे, उन्होंने कुछ दिन मलेशिया में काम किया था। उसके बाद इंडिया वापस आकर उन्होंने एक टेंटहाउस खोला और अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया। 'चन्नी' खुद लॉ ग्रेजुएट हैं और बाद में इन्होंने एमबीए भी किया हैं। उनके दो बेटे हैं।

राहुल गांधी के करीबी हैं चन्नी
आपको बता दें कि राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले 'चन्नी' के जरिए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है क्योंकि 'चन्नी' दलित सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वक्त पंजाब में 32 प्रतिशत दलित सिख हैं। 'चन्नी' के जरिए कांग्रेस की पूरी कोशिश इस समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने की, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे फायदा हो। मालूम हो कि आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चरणजीत सिंह 'चन्नी' ने राजभवन में शपथ ली, उनके अलावा सुखविंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है।












Click it and Unblock the Notifications