पंजाब: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए उठाया गया अब ये कदम, दूर होंगी शहरवासियों की परेशानियां

जालंधर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए महानगर पालिका (जालंधर नगर निगम) ने अब एक अहम कदम उठाया है। निगम के दस्ते की ओर से शहर में सड़क-चौराहों पर लंबे ट्रैफिक जाम लगने के कारणों तथा उनसे निपटने के लिए सर्वे किया गया है। इस सर्वे में ट्रैफिक लाइट्स के सिस्टम को सुधारने व खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट्स को ठीक करने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है​ कि, शहर में 5 स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएंगी।

Punjab: municipal corporation Of jalandhar took step for traffic system

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के कदम उठाए
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में कुछ चौराहों जैसे कि बीएसएफ चौक पर ट्रैफिक लाइट्स का समय बढ़ा दिया गया है और श्री गुरु रविदास चौक पर लाइट्स का समय कम किया गया है। इसके साथ ही 5 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए भी कहा गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि, वे कुछ और कदम इसलिए उठा रहे हैं, ताकि शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम की वजह से परेशनी का सामना न करना पड़े।

Punjab: municipal corporation Of jalandhar took step for traffic system

इधर, दस्ते ने आग बुझाने भेजी गाड़ियां
शहर के मिलाप चौक के पास हाल में एक दुकान में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। निगम के अधिकारियों को पता चला तो तुंरत फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए भेजी गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि, नेशनल इलैक्ट्रो दुकान में आग लगी, जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर बहुत सारे कूलर पड़े थे, वहीं आग दूसरी मंजिल पर लगी। काफी मशक्कत के बाद वह बुझाई जा सकी। हालांकि, तब तक काफी सामान जल चुका था। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+