Punjab News: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लिया एक्शन, करवाया पंचायती ज़मीनों को अवैध कब्जे से मुक्त
Punjab News: मंगलवार को पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 24 एकड़ पंचायती जमीन को कब्जे से मुक्त करवाया है। संगरूर जिले के गांव नवांगांव में दल-बल के साथ पहुंचकर कब्जे हटवाने के बाद मंत्री ने विधायक लहरा बरिन्दर गोयल की मौजूदगी में पत्रकारों के माध्यम से संदेश दिया कि पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार इस मामले के प्रति बेहद गंभीर है।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि राज्य में पंचायती जमीन से कब्जे हटवाने की मुहिम में अब तक 12 हजार एकड़ से अधिक जमीन पंचायतों को वापस कर दी गई है। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा। अगर किसी भी व्यक्ति ने खाली करवाई जमीन पर फिर से अनधिकृत कब्जा करने की कोशिश की,तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पंजाब सरकार के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए स्थानीय एमएलए बरिन्दर गोयल ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है। इस मौके पर विभाग के शामलात सैल के संयुुक्त निदेशक जगविन्दरजीत सिंह संधू, लहरा के एसडीएम सूबा सिंह, पंचायत विभाग के डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार गागट, डीडीपीओ सुखचैन सिंह, डीएसपी परमिन्दर सिंह, बीडीपीओ गुरतेग सिंह, गांव के सरपंच कुलवंत सिंह, पंचायत मेंबर और कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications