पंजाब के चुनावी अभियान में जुटे गुरमीत सिंह मीत, पदाधिकारियों संग की बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपनी पूरी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ पार्टी जहां अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी तरफ पार्टी चुनाव प्रचार में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में भी जुटे हैं। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पार्टी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्र लहरागागा में आम आदमी पार्टी के विधायक बरिंदर कुमार गोयल के नेतृत्व में पार्टी लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बरिंदर कुमार गोयल के साथ मिलकर लहरागागा के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक की। हरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी और स्वयंसेवक काफी उत्साहित हैं।

meet hayer

बता दें कि आम आदमी पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंध नहीं किया है। हालांकि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन का हिस्सा है लेकिन पंजाब में पार्टी ने किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में हमें अपना आशीर्वाद देगी। पंजाब से 13 सांसद जब जीतकर लोकसभा जाएंगे तो वो मेरे 13 हाथ बनेंगे। फिर किसी की मजाल नहीं है कि पंजाब सरकार के फंड को रोक ले।

भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पंजाब के 8000 करोड़ रुपए से अधिक फंड को रोक रखा है। यह पैसा पंजाब के हिस्से का है, जिसे पंजाब के लोगों ने टैक्स के रूप में दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+