Punjab Mahashivratri Bumper Lottery: आज घोषित होंगे नतीजे, 2.5 करोड़ है पहला इनाम
पंजाब लॉटरी के नतीजे आज 6 बजे घोषित होंगे, जिसकी पहली राशि 2.5 करोड़ है।

भारत के कुछ राज्यों में लॉटरी पूरी तरह से लीगल है, जिसमें पंजाब का नाम भी शामिल है। वहां पर हाल ही में पंजाब स्टेट डियर महाशिवरात्रि बंपर लॉटरी 2023 (Punjab State Dear Mahashivratri Bumper Lottery 2023) जारी किया गया था, जिसके नतीजे आज आएंगे। इस लॉटरी में पहले विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक बम्पर लॉटरी 2023 का ड्रा 18 फरवरी को शाम 6 बजे से शुरू होगा। पहला पुरस्कार केवल बेचे गए टिकटों से निकाला जाएगा। इसके नतीजे पंजाब लॉटरी की आधिकारिक वेबसाइट punjabstatelotteries.gov.in पर अपडेट किए जाएंगे।
कितने का था टिकट?
महाशिवरात्रि बम्पर लॉटरी का टिकट मूल्य 500 रुपये है। भारत का कोई भी व्यक्ति पंजाब बम्पर लॉटरी का टिकट खरीद सकता है। इस पंजाब बंपर लॉटरी स्कीम में कुल 6 लाख टिकट हैं, जिनकी संख्या 400000 से लेकर 999999 तक है। हालांकि महाशिवरात्रि बंपर लॉटरी स्कीम में कोई सीरीज नहीं है। इस लॉटरी के लिए गांधी ब्रदर्स लॉटरी को अधिकृत रिटेलर/डीलर बनाया गया था। जो लोग पंजाब के बाहर से थे, उन्होंने कूरियर के जरिए अपना टिकट प्राप्त किया।
ये है इनामी राशि की डिटेल
इस लॉटरी में प्रथम पुरस्कार 2.50 करोड़ रुपये का है, जबकि दूसरा 10 लाख और तीसरा 5 लाख रुपये का। वहीं जिस लॉटरी पर जैकपॉट निकलेगा उसके विक्रेता को 25 लाख रुपये मिलेंगे। बाकी के पुरस्कार की डिटेल ये रही-
- दूसरा पुरस्कार (10) 10 लाख रुपये का।
- तीसरा पुरस्कार (10) 5 लाख रुपये का।
- चौथा पुरस्कार (600) 9000 रुपये का।
- पांचवा पुरस्कार (600) 6000 रुपये का।
- छठा पुरस्कार (12000) 2500 रुपये का।












Click it and Unblock the Notifications