पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ने 'बुड्ढा दरिया' स्थल और जमालपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया

Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बुड्ढा दरिया स्थल और ताजपुर रोड पर 225 एमएलडी जमालपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने बुड्ढा दरिया में गाय के गोबर के निस्तारण की समस्या सुलझाने के लिए पेडा अधिकारियों को हैबोवाल और ताजपुर रोड डेयरी कांप्लेक्स में बायोगैस प्लांट लगाने के प्रोजेक्ट में तेजी लाने के दिशानिर्देश दिए।

बता दें कि हैबोवाल डेयरी प्लांट में एक बायोगैस प्लांट पहले से ही चालू है और हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में एक और प्लांट स्थापित किया जाना है, जिसमें गाय के गोबर का इस्तेमाल बायोगैस बनाने के लिए किया जाएगा।

Punjab News

साथ ही नगर निकाय मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि वे डेयरी परिसरों से गोबर उठाने के लिए निजी खिलाड़ियों को काम पर रखें और बायोगैस प्लांट्स के पेडा द्वारा चालू होने तक उसे निर्धारित स्थानों पर डंप करें। गौरतलब है कि डेयरी प्लांट से गोबर की उठान और दो निर्धारित स्थानों पर डंप करने के लिए मशीनरी और मानव शक्ति पहले ही तैनात की जा चुकी है। अब इसके लिए ठेकेदारों को काम पर रखने के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी।

आगे मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि डाइंग इंडस्ट्री के सीईटीपी और एसटीपी के काम पर विशेष तौर पर नजर बनाए रखने को कहा। साथ ही वहां मौजूद अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+