पंजाब: अपने परिवार और राम भक्तों के साथ कुलदीप सिंह धालीवाल ने मनाया राम मंदिर की स्थापना का जश्न
Punjab News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी सोमवार (22 जनवरी) को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इसके साथ ही प्रभू श्री राम अपने गर्भगृह में विराजमान हो गए। राम लला के विराजमान होने से पूरे देश में उत्सव का माहौल है।
वहीं, पंजाब में भी पूरा माहौल राममय हो गया है। इस खास अवसर पर प्रशासनिक सुधार और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राम भक्तों के साथ उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की। प्रभू श्री राम के सामने उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला में अपने परिवार और राम भक्तों के साथ अयोध्या राम मंदिर की स्थापना का जश्न मनाया। इस मौके पर काफी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने भगवान राम के आगमन पर जश्न मनाया। आप के सांसद, विधायक और मंत्री भगवान श्री राम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लाल चंद कटारूचक ने भी मनाई खुशी
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में विराजमान होने की खुशी मनाई। इस शुभ अवसर पर पूरा देश राममय हो गया है। इस खास अवसर पर राम भक्त कहीं शोभा यात्रा तो कहीं भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। कहीं कीर्तन तो कहीं कथा का आयोजन हो रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: विधानसभा स्पीकर ने लोगों को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर दीं शुभकामनाएं, BJP को लेकर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications