पंजाबः ब्यास नदी में मछली मारने गए तीन दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवा गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ब्यास नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक नदी में मछली मारने गए थे। इसी दौरान यह भयावह हादसा हो गया। दो मृतक युवक क्षेत्र के गांव रायपुर अराईया के रहने वाले थे। एक युवक पास के ही भककूवाल गांव का रहने वाला था। इस हादसे से क्षेत्र में मातम पसर गया।

punjab kapurthla three friend drowned in vyas river

मृतकों की शिनाख्त 32 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र निशान सिंह, 33 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी भककूवाल और 25 वर्षीय जैक्सन पुत्र विलियम निवासी रायपुर अराईया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखविंदर, सतनाम और जैक्सन में दोस्ती थी। वे सोमवार को ब्यास नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह नदी में गिर गए और तेज धारा में बह गए। आसपास के लोग उनके चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर की मशक्‍कत के बाद उनके शव नदी से निकाले गए। इस दौरान नदी के किनारे काफी संख्‍या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों का हाल बुरा हो गया है। दोनों गांवों में मातम पसर गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+