'ले लो अपना शेर बेटा, मार दिया इसे...',कबड्डी खिलाड़ी को तलवारों से काटा, मां-बाप के सामने फेंकी लाश

पंजाब के कपूरथला जिले में आपसी दुश्मनी के कारण 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी हरदीप सिंह की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने तलवारों से खिलाड़ी पर हमला किया था। उसके बाद बाद घायल अवस्था में घर के बाहर उसे फेंक दिया। हत्यारों ने युवक के मां-बाप के सामने उसे फेंका और मजाक बनाते हुए कहा कि, 'ले लो अपना शेर बेटा, मार दिया इनको हमने।'

घटना बुधवार की है। जो अब विवादों में आ गई है। इस हत्याकांड पर अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रतिक्रिया दी है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि, 'कपूरथला के गांव ढिलवां में एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की निर्मम हत्या के बारे में जानकर हैरान हूं। हत्यारों की निडरता का स्तर देखिए, उन्होंने दरवाजा खटखटाया और माता-पिता से कहा, "देख, लो मार दिया, तुम्हारे शेर बेटे को...''

Hardeep singh

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा, 'यह कोई अकेली घटना नहीं है। पंजाब में पूरी तरह से जंगलराज कायम है, जहां हत्याएं, लूट, छिनतई और डकैती रोजमर्रा की बात बनती जा रही है। यह बात सब जानते हैं कि भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ है। उन्हें बिना किसी देरी के पद छोड़ देना चाहिए।'

पीड़ित के पिता ने दिया ये बयान...?

पीड़ित की पहचान हरदीप सिंह के रूप में हुई। हरदीप के पिता गुरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके बेटे और एक आरोपी हरप्रीत सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के डर से पीड़ित हरदीप अपने घर पर नहीं रह रहा था। मंगलवार (19 सितंबर) को वह अपनी बैंक पासबुक लाने के लिए घर वापस आया। मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया और चिल्लाए कि उन्होंने उनके बेटे को मार डाला है।

आरोपी हरप्रीत सिंह ने हरदीप सिंह की हत्या के बाद पीड़ित के माता-पिता को कहा कि, ''हमने आपके बेटे को मार डाला। अपने शेर बेचे को ले लो।''

पीड़ित के पिता ने कहा, जब उसने दरवाजा खोला तो उसने अपने बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया और उसे सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीटीआई के मुताबिक, कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजपाल सिंह संधू ने कहा कि पुलिस ने छह आरोपियों की पहचान की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हत्या हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+