गर्मी से परेशान महिला कूलर खरीदने आई थी, मार्केट में 2 स्नैचर लूट ले गए सोने की चेन

जालंधर। गर्मी से परेशान महिला कूलर खरीदने मार्केट आई थी। रास्ते में बाइक सवार स्नैचर्स उसकी सोने की चेन छीन ले गए। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी के वीडियो में बाइक सवार दो लुटेरे साफ नजर आ रहे हैं। यह घटना फगवाड़ा गेट में दोपहर 3:45 बजे की है।

Punjab jalandhar; A woman Came market to buy a cooler, 2 snatcher robbed her gold chain, search Ongoing

फगवाड़ा थाना-4 की पुलिस ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार दो लुटेरों को खोजा जा रहा है, जो कि एक महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए हैं। पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपने पति संग स्कूटी पर बाजार में कूलर खरीदने के लिए आई थी। वह शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की रहने वाली है। उसका नाम ज्योति बताया गया है। उसका कहना है कि वह पति वरिंदर महेंद्र के साथ कूलर खरीदने के लिए स्कूटी पर फगवाड़ा गेट आई थी। पति स्कूटी चला रहे थे तो पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरे उनकी सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो कुछ लोग स्नैचर्स के पीछे दौड़कर प्रताप बाग तक गए, मगर स्नैचर्स पकड़े नहीं जा सके। अब थाना-4 की पुलिस लूट का केस दर्ज कर स्नैचर्स की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि, क्राइम सीन पर पहले थाना-3 की पुलिस जांच के लिए आई, मगर एरिया थाना-4 का निकला। जिसके बाद सीसीटीवी चेक किया तो उसमें दोनों लुटेरे दिख गए। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उन लुटेरों की बाइक का नंबर नजर नहीं आया। घटना पर फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा है कि महिलाएं सोने के जेवर पहनकर मार्केट में न आएं। क्योंकि, चेन स्नैचर्स फिराक में रहते हैं।

Punjab jalandhar; A woman Came market to buy a cooler, 2 snatcher robbed her gold chain, search Ongoing

इधर, सब्जी विक्रेता से लूटने वालों को जेल
जालंधर में गुरु नानक कॉलोनी के रहने वाले एक सब्जी विक्रेता को लूट लिया गया था। अदालत ने बस्ती शेख के इस मामले में 2 लुटेरों सोमा और अमित को अदालत ने पांच-पांच साल की कैद और दस-दस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। अदालत ने आदेश में कहा है कि, जुर्माना न देने पर 1 महीने की और कैद भुगतनी होगी। घटना के संदर्भ में थाना डिवीजन नंबर-5 में 10 अगस्त 2019 को केस दर्ज किया गया था। शिकायत में सब्जी विक्रेता शाहरुख ने बताया था कि वह सब्जी बेचकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो लुटेरे उसका झोला लेकर भाग गए। जिसमें उसका फोन और 6 हजार रुपए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ा। अब सजा हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+