पंजाब के उद्योग मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के उद्योगपतियों के साथ की अहम बैठक

Punjab Government: पंजाब सरकार औद्योगिक विकास के लिए दिन रात काम कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने राज्य के उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। सौंद ने उद्योग भवन में उद्योगपतियों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के उद्योगों की समस्याओं के समाधान और प्रगति के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद बैठक को लेकर बताया कि विभिन्न औद्योगिक महासंघों, चैंबरों और उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है और उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। सौंद ने कहा कि उद्योगपतियों की सभी जायज मांगों को जल्द ही लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यकमुशात योजना (OTS) पर कुछ नीतिगत निर्णय हैं जिनके संबंध में मुख्यमंत्री से परामर्श एवं दिशा-निर्देश आवश्यक हैं, इसलिए ऐसी कुछ मांगों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान किया जायेगा।

Tarunpreet Singh Sond

उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में उद्योगपतियों के लिए बेहतर और उपयुक्त वातावरण बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर उद्योगपतियों ने मंत्री सौंद के सामने PSIEC से जुड़े कुछ मुद्दे और सुझाव रखे। इस पर जवाब देते हुए उद्योग मंत्री ने उद्योगपतियों को सरकार का पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी फोकल प्वाइंटों का चरणबद्ध रखरखाव पूरा किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब सरकार राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की देखभाल और उससे जुड़े मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+