पंजाब: 'लोगों से प्यार मांगने आया हूं', होशियारपुर में बोले सीएम भगवंत मान
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीएम भगवंत मान आज यानी शनिवार को होशियार पुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार मांगने आया हूं।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब इस बार भी हीरो बनेगा। इस बार 13-0 सीटों से हम जीत दर्ज करेंगे। लोगों का प्यार मांगने उनके पास पहुंचा हूं। पंजाब में आम आमदी पार्टी की सुनामी आ गई है। विपक्ष इस बार सुनामी में उड़ जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र के लोग 10 साल से सत्ता में हैं, लेकिन आज भी धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हम दिल्ली और पंजाब में अपने कार्यों से वोट मांग रहे हैं। किसानों को खेती के लिए सुविधाएं मुहैया कराना आम आदमी पार्टी सरकार और सीएम मान की पहली प्राथमिकता है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भारी बारिश में डटकर सीएम भगवंत मान को सुनते रहे लोग, बोले- पंजाब की जनता कमल को उखाड़ फेकेंगी












Click it and Unblock the Notifications