अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, सीएम भगवंत मान के OSD से जुड़ा है मामला
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह मामले में हाईकोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को फटकार लगाई है। कोर्ट ने मजीठिया के बयानों के खिलाफ अंतरिम आदेश दिए हैं। कोर्ट ने राजबीर सिंह पर दिए गए मानहानि वाले बयानों पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे बयान राजबीर सिंह की छवि को खराब करती हैं। बिक्रम मजीठिया शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। सीएम मान के OSD राजबीर सिंह ने मजीठिया को लीगल नोटिस भी भेजा था। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने को कहा था और ओएसडी राजबीर सिंह मानहानि का मुकदमा दायर कर बिक्रम मजीठिया के झूठे और गलत आरोपों को चुनौती दी थी।

दरअसल, 6 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकाली नेता मजीठिया ने कहा था कि मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को एक एक कर CMO से हटाया जा रहा है। इस लेकर मजीठिया ने सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह का नाम लेकर कहा था कि उसका परिवार कनाडा का सिटीजन है। करोडों रुपए हवाला के माध्यम से कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भेजे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications