पंजाबः शादी की खरीदारी कर घर वापस आ रहे 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले के गाजीनंगल इलाके में शादी के लिए शॉपिंग करने गए चार युवकों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चारों मृतकों की पहचान दिलराज, जश्न, लवली और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। दिलराज और जश्न ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि लवली ने सिविल अस्पताल और अर्शदीप सिंह की अमृतसर के गुरू नानक देव अस्पताल में मौत हो गई।

punjab gurdaspur road accident 4 man died

थाना कोटली सूरत मली के प्रभारी एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि चारों युवक गाजीनंगल में कपड़े की खरीदारी कर कार में सवार होकर लौट रहे थे कि कोटली सूरत मली के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में उनकी कार बेकाबू होकर एक भट्टे में जा टकराई। इसके चलते दिलराज, जश्न ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि लवली और अर्शदीप दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।

वहीं लुधियाना के जगराओं थाना क्षेत्र के गांव अखाड़ा नहर से पुल सुआ के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 29 वर्षीय रमजू की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी पड़ोसन सुमन गंभीर रूप में घायल हो गई। पुलिस चौकी गांव काउंके कलां के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ला रानीवाला खूह जगराओं का रहने वाला रमजू उर्फ संजू अपने मोटरसाइकिल पर पड़ोसन सुमन के साथ गांव भम्मीपुरा से जगराओं आ रहा था।

जब वे अखाड़े से काउंके कलां के रास्ते पर पहुंचे, तो वहां पर एक मोड़ पर बनाए हुए हंप से टकरा कर मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके कारण सुमन जहां पीछे की ओर गिरी। वहीं रमजू मोटरसाइकिल सहित गिर गया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां रमजू की मौत हो गई और सुमन का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+