पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर SSP सस्पेंड
चंडीगढ़, जनवरी 05। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, फिरोजपुर के एसएसपी हरमन हंस को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। पंजाब सरकार की ये कार्रवाई थोड़ी हैरान करने वाली है, क्योंकि राज्य सरकार ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को मानने से इनकार कर दिया है। ऐसे में जब चूक हुई नहीं तो फिर कार्रवाई कैसी? खुद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम की सुरक्षा में चूक की बात को मानने से इनकार किया है।

फिरोजपुर में रोका गया पीएम का काफिला
आपको बता दें कि बुधवार को फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया। दरअसल, एक फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों की वजह से 15-20 के लिए रोकना पड़ा। इस घटना को पंजाब पुलिस और राज्य सरकार की लापरवाही के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने इसे षड़यंत्र करार दिया है।
Recommended Video
गृह मंत्रालय ने मांगा राज्य सरकार से जवाब
पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन के मूड में नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की है। जाहिर सी बात है कि राज्य सरकार को जवाब देना होगा और अगर इस दौरान अधिकारी स्तर पर किसी की लापरवाही सामने आती है तो निलंबन की प्रक्रिया अभी और बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications