लोगों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, अवैध काॅलोनी और प्लाॅट्स की यूं जारी होगी एनओसी

अमृतसर। पंजाब में अब पुडा के तहत अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला और मोहाली डेवेलपमेंट अथारिटीज की तरफ से आॅनलाइन एनओसी जारी की जाएगी। जिसके लिए इसी हफ्ते साॅफ्टवेयर तैयार हो जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते से अवैध कालोनियों के प्लाट्स और मकानों को आॅनलाइन एनओसी जारी करने का प्रोसेस जारी होगा।

punjab govt good news for the people, easy NOC process for illegal colonies and plots

अधिकारियों का कहना है कि, नई सुविधा मिलने से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जैसे कि अमृतसर में पहले अमृतसर डेवेलपमेंट अथारिटी के तहत पड़ते तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट की अवैध कालोनियों के प्लाट्स/घरों की रजिस्ट्री के एडीए से एनओसी मिलती थी। इसमें लोगों को 25 से लेकर 110 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता था। वहीं, आनॅलाइन एनओसी जारी होने से लोगों को दफ्तरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, पुडा अब अवैध काॅलोनियों व प्लाॅट्स की एनओसी जारी करेगा, और साॅफ्टवेयर मिलने के बाद अगले हफ्ते इसका प्रोसेस शुरू होगा।वहीं, म्युनिसिपल कमेटी एरिया में एडीसी अर्बन डेवेलपमेंट की तरफ से एनओसी जारी होगी। सभी नगर निगमों में पहले ही आॅनलाइन एनओसी जारी हो रही है। इसमें रजिस्ट्री की काॅपी, सेल एग्रीमेंट, जमाबंदी, आधार कार्ड, सेल्फ डेकलेरेशन, प्लाट का साइट/ गूगल लोकेशन लगाकर आर्किटेक्ट के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन करना होगा। हाल में चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के दौरान प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने अथॉरिटीज को इसी हफ्ते में साॅफ्टवेयर हैंडओवर करने की बात कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+