आम आदमी क्लिनिकों का नाम बदलेगी पंजाब सरकार, केंद्र से NHM के तहत मिलेगा फंड
Punjab News: पंजाब की भगवंत मानसरकार राज्य में चलाए जा रहे आम आदमी क्लिनिक के नाम में बदलाव करेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने इस आलोक में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र से पंजाब सरकार की बातचीत चल रही है और जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा। इससे पंजाब को नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत केंद्र से फंड मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने कहा, केंद्र सरकार आम आदमी क्लिनिकों के लिए फंड जारी करने के लिए तैयार हो गई है, जिसके तहत आधे से ज्यादा क्लिनिकों के नामों को बदला जाएगा। इस योजना के लिए केंद्र के साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से संयुक्त रूप से फंड जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंगों में चल रहे आम आदमी क्लिनिक पर इस बदलाव का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार की तरफ से क्लिनिकों का नया नाम भी फाइनल कर लिया गया है। लेकिन अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इस योजना में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की ब्रांडिंग होगी। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद ही दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी क्लीनिक बनाए गए थे, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो भी लगी है। केंद्र ने इस पर ऐतराज जताते हुए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाली राशि रोक ली थी।












Click it and Unblock the Notifications