Punjab Blackout: पंजाब में कहां-कहां रहेगा ब्लैकआउट? कहां-कहां स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जानें हर अपडेट
Operation Sindoor Black Out: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ते जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को अपना निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान की नापाक हरकतों के देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र और पंजाब सरकार ने सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 के अंतर्गत गुरदासपुर जिले में पूरी तरह से ब्लैकआउट की घोषणा की है।

यह आदेश 8 मई 2025 से प्रभावी होगा और हर रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक लागू रहेगा, जब तक कि आगे के आदेश जारी नहीं होते।
Operation Sindoor: पंजाब में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश
सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, "भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 के तहत पंजाब सरकार और भारत सरकार द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, 8 मई से हर रात 9.00 बजे से अगली सुबह 5.00 बजे तक गुरदासपुर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।"
हालांकि, गुरदासपुर सेंट्रल जेल और अस्पतालों को इस आदेश से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि इस दौरान उनकी खिड़कियां बंद रहें और किसी भी प्रकार की रोशनी बाहर न निकले।
Operation Sindoor: कब तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार की देर रात को अमृतसर में धमाकों की आवाज सुनाई दी थी इसके बाद से ही राज्य के कई शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुत्रों के मुकाबिक गुरदासपुर के अलावा अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में भी ब्लैक आउट रहेगा। सरकार के आदेश के मुताबिक इन क्षेत्रों में नगरिकों की सुरक्षा के तहत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।
इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा 8 से 10 मई के बीच होने वाली सारी परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
Operation Sindoor S-400 सिस्टम के आगे फेल हुआ पाक
भारतीय वायुसेना की इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया। हमलों के अवशेष अब विभिन्न स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो इस हमले की पुष्टि करते हैं।
भारतीय वायुसेना द्वारा S-400 'सुदर्शन चक्र' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का प्रयोग कर लक्ष्यों को ढेर किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार सभी हवाई लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट कर दिया गया। हालांकि, आधिकारिक सरकारी पुष्टि अब तक प्रतीक्षित है। राज्य के पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। फाजिल्का, अमृतसर में अगले प्रशासनिक आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सरकार स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। गुरदासपुर जिले में लागू ब्लैकआउट आदेश को सख्ती से पालन कराने के लिए सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं। आने वाले दिनों में परिस्थितियों के आधार पर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications