पंजाब सरकार ने मंडियों से 26 नवंबर तक धान उठाने के आदेश किए जारी
Bhagwant Mann News: पंजाब में अनाज मंडियों से धान उठाने को लेकर भगवंत मान सरकार ने 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा है कि हर हाल में मंडियों से फसल का उठान हो जाना चाहिए। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश जारी किए थे। वहीं, अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में एजेंसियों को पत्र भेजा है। पंजाब सरकार ने कहा है कि हर हाल में मंडियों से फसल का उठान समय पर हो जाना चाहिए। पत्र में एजेंसियों को साफ तौर पर निर्देश दिया गया है कि 26 नवंबर तक हर हाल में मंडियों से फसल का उठान हो जाना चाहिए। फसल खरीद के 72 घंटे के अंदर उठान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

पंजाब के मंडियों में अब तक 165.77 लाख टन धान पहुंचा
सरकारी आंकड़े के मुताबिक पंजाब की मंडियों में अब तक 165.77 लाख टन धान पहुंचा है। इसमें 163.36 लाख टन धान की खरीद हुई है। जबकि खरीदी गई फसल में से 141.92 लाख टन की लिफ्टिंग हो चुकी है। करीब 22 लाख टन फसल की मंडियों से लिफ्टिंग होनी अभी बाकी है। हालांकि, खरीद एजेंसियां अभी तक मंडियों में काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि धान की लिफ्टिंग को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के बीच कई बार भिड़ंत हुई। जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने दोनों सरकारों को मीटिंग कर इस मामले को निपटाने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications