पंजाब सरकार बोलीं - इंटरनेशनल ओलंपियाड में पूरी दुनिया से बच्‍चे आएं और अपना हुनर दिखाएं

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंबाज की बोली और भाषा को दुनिया के हर कोने में फैलाना चाहती है। इसके लिए वर्ममान भगवंत मान सरकार काम कर रही है। इसी पहल के तहत पंजाब की आप सरकार अंतरराष्‍ट्रीय पंजाबी भाषा का ओलम्पियाड आयोजित कर रही है।

cm

राज्य के स्कूल शिक्षा और भाषा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी । हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाबी भाषा को दुनिया में प्रचार प्रचार के लिए राज्य सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फैसला किया गया है।

मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा पंजाबी भाषा की दुनिया भर में प्रशंसा होती है। दक्षिणी एशिया क्षेत्रों में पंजाब का प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनैतिक पर खासा असर है। पंजाब का खान-पान, रहन-सहन, भंगड़ा और संगीत की पूरी दुनिया में सराहना होती है साथ ही बहुत पसंद किया जाता है। सिख धर्म, बुद्ध पंथ और सूफीवाद ने शुरुआत की और कुछ ही समय बाद से पूरी दुनिया में फैल गया।

मंत्री ने कहा बेहतर रोजगार की तलाश में पंजाबी लोक विदेश जाकर बस गए है। जिस कारण पंजाबी परिवारों की भावी पीढ़ियां पंजाबी भाषा से पूरी तरह अवगत नहीं हो पा रही हैं। इस समस्‍या को ध्‍यान में रखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने ने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फैसला किया है। इससे बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित किया जाएगा।

पंजाबी भाषा में आयोजित किया जा रहा ओलम्पियाड 9 और 10 दिसंबर, 2023 को ऑनलाइन होगा। जिसमें वैकल्पिक प्रकार के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, ये प्रश्‍न 50 नवंर का होगा। इस ओलम्पियाड के लिए परीक्षा का समय 40 मिनट का होगा। इस ओलम्पियाड में 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले या 17 साल की उम्र तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों में रहने वाले विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं। मंत्री ने बताया कि ये ओलम्पियाड 6 टाइम ज़ोन में 2 घंटों तक चलेगा। इस ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर शुरू हो चुका है। इच्‍छुक छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्‍ट्रेशन कर सकते है और इस पंजाबी ओलम्पियाड में ऑनाइन परीक्षा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+