पंजाब में धान की खऱीद शुरू, मंडियों में किए गए पुख्ता इंतजाम

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि उसकी ओर से प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2023-24 की धान की फसल की खरीद की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई है। खाद्य सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने बताया कि किसान, आढ़तियों और मजदूरों को मंडी में किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंडियों में धान की खऱीद और यहां से इसे ले जाने का पूरा इंतजाम किया गया है। सफाई के साथ पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का बेहतर इंतजाम मंडियों में किया गया है।

paddy

किसानों से धान की खरीद के बाद इसका भुगतान उनके खाते में 24 घंटे के भीतर करा दिया जाएगा। हमारी कोशिश है कि भुगतान को इससे भी जल्दी कराया जाए। 1-2 अक्टूबर को अवकाश होने की वजह से भुगतान को 3 अक्टूबर को कराया जाएगा।

मंडियों में धान की खरीद के बेहतरीन इंतजाम से किसान खुश हैं। किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। फसल की खरीद की सुगम व्यवस्था की गई है। सरकार ने दावा किया है कि वह किसानों की पूरी फसल को खऱीदेगी।

खाद्य सचिव ने कहा कि हम किसानों से आह्वान करते हैं कि वह मंडियों में आए। 16 जिलों में उत्पादन शुरू हो चुका है। किसानों से खरीद के बाद उनके पैसे देने के लिए 37265 करोड़ रुपए पहले ही हमे दिए जा चुके हैं। इस साल 182 लाख टन धान आने की हमे उम्मीद है। हमने फसलों को बारिश से बचाने का भी पुख्ता इंतजाम किया है।

गुरकीरत सिंह ने किसानों से अपील की है कि वह गीला सामान मंडी में लेकर ना आए। क्योंकि इसे सुखाना पड़ता है, इसके लिए बहुत अधिक जगह की जरूरत पड़ती है। जिसकी वजह से दूसरे किसानों को जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+